AMIT SHAH : HOME MINISTER OF INDIA

BIOGRAPHY :

भारत के वर्तमान गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) भाजपा को मौजूदा दौर में सत्ता में यहां तक पहुंचाने वाले प्रमुख महत्वपूर्ण रणनीतिकार माने जाते रहे हैं, उन्हें मौजूदा भाजपा के लिए राजनीति का चाणक्य भी कहा जाता है, उनकी राजनीतिक बिसात और राजनीतिक समझ का ही परिणाम है कि भाजपा सतत जीत की ओर अग्रसर है और देश के साथ प्रदेशों में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत का परचम लहराया है। विरोधी भी उनकी संगठनात्मक समझ और संगठनात्मक संरचना बनाने की तारीफ तो दबे जुबान अवश्य करते ही हैं, यही कारण है कि पार्टी को जीत तक ले जाने का श्रेय उन्हीं के लिए हिस्से प्रमुखता से जाता है और अब तक उनकी रणनीति भी पूरी तरह सफल रही है। MORE………….

MOHAN YADAV : CHIEF MINISTER OF MADHYA PRADESH

BIOGRAPHY :

मध्यप्रदेश को अंतराल के बाद नये चेहरे के तौर पर Mohan Yadav ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है और उनके मंत्रिमंडल का भी गठन हो चुका है। नई और बड़ी जिम्मेदारी के साथ ही चुनौतियों भरी राह पर मोहन यादव अपनी नई राह किस तरह बनाते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन यह सच है कि उन्हें अपने राजनीतिक जीवन में एक महत्वपूर्ण अवसर हासिल हुआ है, पीएचडी और एमबीए तक उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ उनके पास राजनीति का भी अच्छा अनुभव है। अब तक शिव के हाथों में सत्ता थी अब प्रदेश मोहन के हवाले है। प्रदेश में अब तक सतत सत्ता में रही भाजपा के प्रदेश सरकार के नए मुखिया की भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण होने वाली है लेकिन जैसा उन्होंने स्टार्ट लिया है लगता तो यह है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकार चलाने और निर्णय लेने के तौर तरीके गाहे बगाहे मध्य प्रदेश में भी नजर आते रहेंगे, बहरहाल देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास और भाजपा दोनों किस तरह से ऊंचाई प्राप्त करेंगे, उम्मीदें हैं और काबिलियत भी, बस इंतजार कीजिए, उन्हें समय दीजिए देखें क्या कुछ नया होता है मध्यप्रदेश और प्रदेश की राजनीति में। MORE………